
अजमेर. महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मनाए जा रहे मिनी उर्स में शरीक होने एक लाख से ज्यादा जायरीन आए। इस दौरान शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी की इमाम मैं नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए दुआ की। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस ने अच्छे इंतजाम किए थे। मोहर्रम की 3 तारीख और जमा होने की वजह से आज दरगाह में सुबह से ही काफी भीड़ थी। मिनी उर्स के दौरान यह पहला जुमा पड़ा। ऐसे में अकीदतमंदों ने दरगाह की शाहजहांनी मस्जिद में ही जुम्मा पढ़ने को अपनी प्राथमिकता रखी। जुम्मा पढ़ने की होड जायरीन में लगी नजर आई। यही वजह रही कि करीब 1:00 बजे तक ख्वाजा साहब की दरगाह पूरी भर चुकी थी। इसके बाद नमाजियों की सफें दरगाह बाजार, खादिम मोहल्ला, लंगर खाना गली और दरगाह के आसपास के गेस्ट हाउस और छतों पर लगने लगी। करीब 1:30 बजे तक जायरीन की सफें दरगाह बाजार में मोती कटला से आगे तक आ गई थी। ठीक 1:30 बजे खुत्बा की अजान हुई। इसके बाद शहर काजी मौलाना तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने खुतबा पढा। इस दौरान बड़े पीर साहब की...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2xdNvYr
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment