
बीकानेर. दैनिक भास्कर के मिट्टी के गणेश अभियान से लोगों का जुड़ना जारी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दैनिक भास्कर के इस आह्वान से प्रेरणा लेते हुए बुधवार को भी बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने अपने स्तर पर मिट्टी के गणेश बनाए। विसर्जन के बाद इन मूर्तियों से पानी में नुकसान न हो इसके लिए मूर्तियों पर वाटर कलर से रंग पर्यावरण के सरंक्षण के लिए मिट्टी के गणेश की ही पूजा करने का संकल्प लिया। मिट्टी के गणेश बनाने के क्रम में नाथसागर क्षेत्र निवासी दिपांशु शर्मा ने मिट्टी के गणेश बनाए। दिपांशु ने बताया कि दैनिक भास्कर में जब पीओपी से बनी मूर्तियों से होने वाले नुकसान की जानकारी पढ़ी तो सोचा हम भी ऐसा ही काम करे जिससे प्रकृति की रक्षा हो सके। विचार किया और कोलायत की मिट्टी से मूर्ति बना ली। अब दस दिनों तक इन्हीं मिट्टी के गणेश की पूजा करेंगे और बाद में घर में लगाए पौधे के गमले में इसका विसर्जन करेंगे। वहीं रामपुरा बस्ती स्थित मुकेश और सुंदर ने भी मिट्टी के गणेश बनाए। नत्थूसरगेट निवासी अभिषेक किराडू, चौधरी कालोनी निवासी राजू...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MpQ1Ad
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment