Recent News

खाने में नशीला पदार्थ मिला चार जातरुओं से जेवर ले भागे बदमाश

जोधपुर. बाड़मेर के बायतू में रामसरिया से बाबा रामदेव के दर्शन करने गई एक बुजुर्ग महिला, उनकी बेटी और दो नातिन को लौटते समय कवास क्षेत्र में कुछ लोगों ने पहले तो खाने नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और बेहोशी की हालत में इनके आभूषण उतार कर भाग निकले।   चारों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पीड़ित की बहन खेतूदेवी ने नागाणा थाना पुलिस को बताया कि बायतू के रामसरिया में रहने वाली उसकी मां गेरव देवी (60), बहन टीपू देवी (33) और इसकी बेटी व बेटा बाबा के दर्शन करने रामदेवरा गए थे।   लौटते समय मंगलवार सुबह चारों नागाणा के कवास इलाके में पहुंचे थे। यहां किसी ने इन्हें सेवा के बहाने खाना खिलाया, जिसमें शायद नशीला पदार्थ मिला था। खाने से चारों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपियों ने गेरवदेवी के गले से सोने की कंठी, कानों की झुमकियां, गले का हार, टीपू देवी के कानों की बालियां, ढाई तोला वजनी चेन, दो अंगूठी और डेढ़ हजार रुपए नकदी लूटकर ले गए।   लोगों ने चारों को बेहोशी की हालत में देखा तो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नाजुक स्थिति को देखते हुए इन्हें एमडीएमएच...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Qpt9Ej
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment