
बीकानेर. राजस्थान रोडवेज श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन के दूसरे चरण में अर्द्धनगन होकर बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। संयुक्त मोर्चो का कहना है कि जब राजस्थान के राज्य कर्मचारी, उपक्रम, निगम, परिषद, पालिका, विद्युत विभाग कर्मचारियों को सातवें वेतनमान लागू कर दिया है तो रोडवेज कर्मचारियों के साथ भेदभाव क्यों रखा जा रहा है। सरकार ने 27 जुलाई को लिखित समझौता करके चक्काजाम हड़ताल समाप्त करवा दी। अब वायदों से मुकर रही है। शाखा सचिव गिरधारीलाल ने बताया कि प्रदर्शनकारी विक्रमसिंह, जगतपाल, जाहिद हुसैन, किशनसिंह चौहान, हनुमंत मेहरा, देवीप्रकाश, तेजपाल, ओमप्रकाश गोदारा, श्यामदीन, मोहरसिंह आदि ने 17 सितंबर को प्रस्तावित चक्काजाम सफल बनाने का आह्वान किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2CSkOWW
Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.
0 comments:
Post a Comment